गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाजियाबाद। नसबंदी होने के छह महीने के बाद महिला के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। महिला ने वकील के माध्यम से अस्पताल को नोटिस भेजा है। अब क्षतिपूर्ति की तैयारी की जा रही है। प्रताप विहार निवासी गुलाब सिंह की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू ने 22 जुलाई 2024 को महिला अस्पताल में नसबंदी कराई थी। महिला को पहले से दो बच्चे हैं। तीसरी बार गर्भवती होने के बाद महिला ने गर्भपात के साथ नसबंदी कराने का फैसला लिया। महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. वंदना ने कागजी खानापूर्ति के बाद नसबंदी की। छह महीने के बाद खुशबू फिर से गर्भवती हो गई। नसबंदी के बाद भी गर्भवती होने पर परिवार सकते में आ गया। इस मामले में महिला ने वकील के माध्यम से अस्पताल को नोटिस दिया है। साथ ही नसबंदी फेल होने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है। अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.