झांसी, दिसम्बर 9 -- झांसी। क्षेत्र में इस वर्ष खरीफ सीजन के दौरान हुई अतिवृष्टि ने किसानों की आशाओं पर पानी फेर दिया था। लगातार बारिश के चलते जलभराव के कारण अधिकांश खेतों में बोई गई फसलें खराब हो गई थीं। इससे मायूस हुए क्षेत्र के गांवों के किसानों के सामने अब रबी सीजन की नई फसलों से भारी उम्मीद जगी है। किसानों ने गेहूं की फसल के अलावा दलहनी, तिलहनी फसलों में विशेष रुचि दिखाई है। खिलारा गांव के किसान घनश्यामदास राजपूत तथा बरुआमाफ के किसान मदन कुशवाहा इन दिनों अपनी गेहूं की फसल की देखभाल में जुटे हैं। दोनों किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल समय से तैयार होकर खेतों में हरी भरी लहराती फसल को देखकर पूरे क्षेत्र के किसानों में उत्साह बढ़ गया है। किसानों ने पहली सिंचाई के बाद फसल की पोषक तत्वों की जरूरत को देखते हुए यूरिया उर्वरक का डालना श...