हापुड़, नवम्बर 19 -- पिलखुवा । कोतवाली क्षेत्र मं छिजारसी पुलिस रिजर्व भूमि पर मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी मात्रा में शराब और विस्फोटक सामग्री को नष्ट किया। अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए पैकेट, कट्टे पटाखे और रेड डॉट मार्का शराब को बुलडोजर से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाया गया। इस दौरान पुलिस ने पूरी सर्तकता बरती। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अलग-अलग मुकदमों में बरामद सामग्री को नष्ट किया गया। बरामद सामग्री में भारी मात्रा में रेड डॉट मार्का शराब के पव्वे तथा कई कट्टे पटाखे और पैकेट शामिल थे। पुलिस टीम ने पहले जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाया, फिर शराब के पव्वों को तुड़वाकर तथा विस्फोटक सामग्री को नियंत्रित तरीके से उसमें डालकर ऊपर से मिट्टी डालकर दबा दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह न...