प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। होली के त्योहार पर नशे के चलते हुए कलह में अलग-अलग इलाके में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने गांव के पास उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों घटनाओं में नशे के चलते घरेलू कलह में कहासुनी के बाद फांसी लगाने की बात पुलिस कर रही है। अंतू थानाक्षेत्र के मवैया कला निवासी 57 वर्षीय राजदेव पांडेय घर पर रहकर खेती करते थे। गड़वारा चौकी प्रभारी चंद्रबली सिंह ने बताया कि होली की रात राजदेव कहीं से शराब पीकर घर आए तो उनकी पत्नी सरला से कहासुनी हो गई। उसके बाद राजदेव ने कमरे में जाकर छत के चुल्ले में लुंगी से फांसी लगा ली। यह देख सरला पांडेय चीखने लगीं। उनकी चीख सुनकर गांववाले जमा हुए और आनन फानन राजदेव को फंदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.