कोडरमा, जनवरी 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में चलाए जा रहे आठ दिवसीय नशामुक्ति अभियान के तहत शनिवार को रमेश प्रसाद यादव उच्च विद्यालय, चाराडीह में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के सचिव गौतम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशाखोरी समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जिससे व्यक्ति का मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से भारी नुकसान होता है। नशा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को अवरुद्ध कर देता है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.