गया, जनवरी 10 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के ध्येय 'विश्वविद्यालय समुदाय के लिए' के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में नालसा (डीएडब्ल्यूएन) योजना 2025 के अंतर्गत पांच जनवरी से नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं से आग्रह किया गया कि नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सीयूएसबी के लीगल ऐड क्लिनिक द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गया जी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है, जिसका समापन 12 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ होगा। नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष जागरूकता रैली विश्वविद्यालय के चाणक्य भवन से प्रशाशनिक भवन तक निकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.