पाकुड़, जनवरी 10 -- - नशामुक्त भारत एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन पर जीवन को हां कहो नशा को ना कहो को लेकर प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी में चलाया गया जागरूकता अभियान... पाकुड़, प्रतिनिधि। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में शनिवार को पाकुड़ प्रखंड परिसर में स्थित प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी में नशा मुक्त भारत के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी के डायरेक्टर विकास तिवारी ने युवाओं को नशा के दुष्परिणाम पर विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नशा रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के ...