बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता नशे में हुए विवाद पर युवक को चार लोगों ने डंडों से पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी 25 वर्षीय सोमदत्त गुरुवार की दोपहर पड़ोसी विक्रम और अन्य युवकों के साथ शराब पी। नशे में सोमदत्त का विक्रम से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम समेत चार लोगों ने सोमदत्त को डंडों से पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पिता ने बताया कि उसका एक हाथ टूट गया है। सिर पर गंभीर चोटे आई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।...