बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता नशे में हंगामा करने के बाद युवक ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी 25वर्षीय विष्णू राजपूत किसानी करता था। वह सोमवार की शाम शराब के नशे में गांव वालों को गाली गलौज करता रहा। सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे लिवा कर घर ले गए। घर में भी हंगामा मचाता रहा। इस पर परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। नशे में उसने छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों ने कुड़ी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। दरवाजों की दरारों से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। पहले तो परिजनो ने दीवार तोड़ कर दरवाजा निकालने का प्रयास किया। काफी देर होने पर परिजन छप्पर तोड़कर कमरे के ...