गया, दिसम्बर 1 -- रामपुर थाना क्षेत्र के भट्टबिगहा मोहल्ले में रविवार की देर शाम नशे में धुत दो युवकों को हंगामा करना महंगा पड़ गया। नशे की हालत में दोनों सड़क पर गिरते-पड़ते शोर-शराबा कर रहे थे और राहगीरों से उलझ रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना तुरंत रामपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे दोनों नशेड़ियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार और सुखदेवचक निवासी सतेंद्र कुमार के रूप में की गई है। रामपुर थाने के अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों काफी देर से उत्पात मचा रहे थे, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सार्...