भागलपुर, जनवरी 5 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के नयाटोला मोतीचक गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक प्रभाष कुमार बताया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...