जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- काको, निज संवाददाता। एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भेलावर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा मचाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में लोदीपुर गांव से रंजन मांझी तथा शिव कुमार को शराब के नशे में हंगामा मचाते पकड़ा गया है। जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...