भभुआ, दिसम्बर 18 -- भभुआ। अखलासपुर गांव में नशे में मारपीट कर रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मिथुन गिरी भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी महेंद्र गिरी का पुत्र है। वह गांव में हंगामा करते हुए दूसरे से मारपीट कर रहा था। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन, उसे पकड़ लिया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में भेजा गया। चैनपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी अशोक बिंद चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी महादेव बिंद का पुत्र है। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था। वारंट के आधार पर छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया...