मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- गोरौल। नगर पंचायत के स्वच्छता साथी को पुलिस ने नशे में हंगामा करते गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि भटौलिया निवासी राजेश कुमार साह ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...