हमीरपुर, जनवरी 10 -- राठ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं परिवहन विभाग के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि एआरटीओ अमिताभ राय ने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाए। चालक को अपनी दिशा में वाहन चलाना चाहिए और नियमों का पालन कर सावधानी बरतनी चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि ज्यादा कोहरा होने पर यात्रा करने से बचें। गोष्ठी में लर्निंग लाइसेंस के रजिस्ट्रेशन किए गए और विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। गोष्ठी में संभागीय निरीक्षक गिरीश चंद्र, यात्रीकर अधिकारी चंदन पांडे, डॉ.रामगोपाल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रहमत बेग, बृजेंद्र ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.