पौड़ी, मई 19 -- पुलिस ने जिले में शराब पीकर वाहन चलाने पर 18 वाहन चालकों के वाहनों को सीज किया है। साथ ही चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति कार्रवाई की गई है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर कोटद्वार में आठ, यातायात कोटद्वार ने छह, लक्ष्मणझूला ने दो जबकि श्रीनगर व पौड़ी पुलिस ने एक-एक वाहन सीज किया गया है। बताया कि साथ ही चालकों के डीएल निरस्तीकरण के लिए संस्तुति की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 218 चालकों का चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.