पिथौरागढ़, फरवरी 9 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...