चम्पावत, मार्च 31 -- पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को एआरटीओ ने नशे में वाहन चलाते हुए एक चालक को पकड़कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पूर्णागिरि मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैक्सी संख्या यूके03टीए-0163 को रोकने पर नहीं रुका। पीछा कर वाहन को रोकने पर चालक नशे में पाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन सीज कर चालक शकील के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। बताया कि ओवरलोडिंग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...