औरैया, जनवरी 9 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव जगजीवानपुर में शुक्रवार शाम शराब के नशे में एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग की टीम काफी देर तक युवक को नीचे उतारने का प्रयास करती रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक टावर पर ही मौजूद था। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 26 वर्षीय ब्रजेश कुमार पुत्र मोहर सिंह लोडर वाहन चलाता है और मां के साथ रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की शाम वह भाड़ा डालकर घर लौटा तो नशे की हालत में पड़ोसी से कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। विवाद के बाद ब्रजेश घर से निकलकर गांव के बाहर सरसों के खेत में स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और हंगामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.