बिजनौर, दिसम्बर 23 -- नशे में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति मुंबई में रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के ससुर ने उसके पति से संबंध विच्छेद कर रखे हैं। सोमवार रात महिला ने घर पर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार महिला ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत किया। पुलिस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले गई, जहां महिला का चिकित्सा परीक्षण कराया गया। महिला द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.