सहारनपुर, जनवरी 29 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखपुरा कदीम में बुधवार को कार सवार पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल युवक के भाई का आरोप है कि नशे की हालात में दिखाई दे रहे दरोगा ने टक्कर मारी जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना फतेहपुर क्षेत्र के दतौली मुगल निवासी मुर्तजा पुत्र मुस्तुफा ने बताया कि उसका भाई नफीस शेखपुरा कदीम में भट्ठे पर जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब उसका भाई अपनी बाईक पर भट्ठे से लौटते हुए शेखपुरा से इंदिरा कॉलोनी वाली रोड से अपने गांव जा रहा था तो उसी वक्त सामने इंदिरा कॉलोनी की तरफ से आ रही कार ने नफीस की बाइक में जोर से टक्कर मार दी, जिसमें उसके भाई को गंभीर चोटे लगी है। बताया कि घायल को सरकारी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.