कन्नौज, जनवरी 15 -- ठठिया। थाना क्षेत्र के सरसई गांव में पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के अगले ही दिन युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सरसई गांव निवासी नरेंद्र उर्फ छोटे (40) पुत्र लक्ष्मण ने बीती रात शराब के नशे में अपनी पत्नी शंकुतला की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट में शंकुतला के पैर और पसली में गंभीर चोटें आईं, यहां तक कि हड्डी टूटने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने उसी समय नरेंद्र के खिलाफ ठठिया थाने में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसे नशे में होने का हवाला देकर गिरफ्तार नहीं किया। इतना ही नहीं, घायल महिला का मेडिकल कराने के लिए मजरूमी चिट्ठी देने से भी इनकार कर दिया गया, जिससे मजबूर होकर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.