कन्नौज, फरवरी 5 -- गुगरापुर। क्षेत्र के गांव मोहनपुर में गुरूवार को स्थानीय लोगों ने पंचायत भवन के पास नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 46 वर्षीय नरेंद्र भारद्वाज बुधवार शाम घर से निकले और वापस नहीं लौटे। चर्चा है कि नशे के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे के प्रभाव में वह नाले में गिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला नशे में गिरने से हुई मौत का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...