फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- फरीदाबाद,संवाददाता। बल्लभगढ़ स्थित एक राजकीय कन्या स्कूल में शुक्रवार दोपहर बाद अंग्रेजी विषय के शिक्षक ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। वारदात के दौरान वह शराब के नशे में था और नशे में बच्चों को पढ़ाने कक्षा में पहुंचा था। बल्लभगढ़ शहर थाना की पुलिस मामला दर्जकर आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही उससे पूछताछ कर कर रही है। जानकारी के अनुसार मामले में शिकायत एक मौलिक मुख्य अध्यापक ने दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि एक कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम के सवा छह बजे तक कक्षा छह से आठवीं तक की छात्राओं की क्लास लगती है। इस दौरान छात्राओं को पढ़ाया जाता है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को स्कूल में मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अंग्रेजी विषय का एक अध्यापक शराब के नशे में स...