लखनऊ, मई 17 -- कैसरबाग के मकबूलगंज शुतरखाना में गुरुवार शाम वृद्धा मालती सिंह के घर लग आग के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि नशेबाजी के चक्कर में सिगरेट से उनके भतीजे सन्नी कुमार उर्फ सनी सिंह ने आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपित सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कैसरबाग शिवशंकर महादेवन ने बताया कि गुरुवार शाम शुतरखाना में रहनेवाली मालती सिंह के घर में पहले तल पर आग लग गई थी। आग से घर में रखी गृहस्थी जल गई थी। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया था। तफ्तीश में पता चला कि उनके भतीजे सन्नी ने आग लगाई थी। दो दिन पहले उनका सन्नी से विवाद भी हुआ था। सिगरेट से सन्नी ने आग लगाई थी। आरोपित सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.