औरैया, जनवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। शादी के सात फेरों व साथ जीने मरने की कस्मों को दरकिनार कर प्रेमी संग रहने की चाहत में एक कलयुगी पत्नी ने मफलर से गलाकर कसकर पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के पहले उसने प्रेमी व उसके दोस्त संग मिलकर पति को खूब शराब पिलाया। जब वह शराब के नशे में धुत हो गया तब अपने शातिर मंसूबों को साकार कर डाला। घर में ही युवक के हत्या की साजिस रची गई। और उसकी पत्नी ही मुख्य साजिशकर्ता निकली। दो दिन पूर्व बेला थाना क्षेत्र में मिले शैलेंद्र सिंह पाल की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। एसपी आफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि गांव कुर्सी निवासी शैलेन्द्र सिंह पाल की हत्या की गुत्थी बेला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सिर्फ दो दिन में सुलझा दी। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से हत्या की कहानी ...