नोएडा, फरवरी 2 -- दादरी, संवाददाता। जारचा क्षेत्र के घनुवास गांव में रविवार को नशे में धुत युवकों ने मां-बेटे के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक धनुवास गांव निवासी पुनीत ने बताया कि वह रविवार को गांव में हलवाई की दुकान पर कुछ सामान खरीद रहा था। इसी बीच सोनू और विवेक नशे की हालत में दुकान पर पहुंचे और बिना वजह पुनीत से गाली-गलौज करने लगे। पुनीत ने बताया कि वह चुपचाप वहां से अपने घर आ गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर आ पहुंचे और पुनीत और उसकी मां के साथ मारपीट की। आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सोनू, विवेक, मोहित और प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच ...