कौशाम्बी, फरवरी 15 -- जिला मुख्यालय में स्थित कांशीराम कालोनी के समीप एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों ने शनिवार की रात नशे की हालत में एक दूसरे से बहस की। इसके बाद एक दूसरे को जमकर पीटा। स्थिति यह रही कि एक युवक को खेत में घसीट कर ले गए और वहां मारापीटा। कालोनी के लोग इकट्ठा होने लगे तो सभी लोग वहां से भाग निकले। इस घटना की चर्चा रविवार को दिन भर बनी रही। मारपीट करने वाले कौन लोग थे, इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी रहीं। पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...