नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल। मल्लीताल मस्जिद तिराहा क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब यातायात ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड से नशे में धुत पीआरडी जवान ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल कोतवाली से संबद्ध एक होमगार्ड मस्जिद तिराहा पर तैनात था। इस दौरान उसका पूर्व परिचित पीआरडी जवान वहां पहुंचा और नशे में होमगार्ड से मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस पीआरडी जवान को कोतवाली ले आई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पीआरडी जवान आनंद सिंह बिष्ट का पुलिस एक्ट में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...