प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- अंतू। थाना क्षेत्र के रघईपुर भवानीपुर निवासी संतराम की पड़ोसी रंजीत पाल से रंजिश चल रही है। आरोप है कि 11 दिसंबर की रात रंजीत पाल नशे में धुत होकर संतराम के घर पर आया और गाली देने लगा। संतराम ने विरोध किया तो उसके सिर पर ईंट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...