अमरोहा, जनवरी 21 -- गजरौला, संवाददाता। नशे में धुत नंदोई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला दो नवंबर 2025 को अपने घर पर थी। बताया जा रहा है कि उसका नंदोई घर वहां आया व उसके पति के साथ शराब पी। नशा होने पर उसका पति व नंदोई वहीं पर सो गए। आरोप है कि रात में 11 बजे नंदोई महिला के कमरे में घुस आया व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। नशा होने की वजह से उसके पति की आंख नहीं खुल सकी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सुबह होने पर महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। महिला को लेकर उसका पति थाने पहुंचा व घटना की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने...