कौशांबी, मार्च 15 -- यूपी के कौशांबी के अजुहा नगर पंचायत चेयरमैन के बेटों ने शुक्रवार की शाम होली के त्योहार पर नशे में धुत होकर साथियों संग दरोगा की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ डाली। दुस्साहसपूर्ण मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। अजुहा पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति का कहना है कि शुक्रवार की शाम वह हमराही सिपाही उदय के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वार्ड नंबर दो में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए हैं। दरोगा का आरोप है कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से घायल दंपती को अस्पताल भेजवाने लगे। तभी नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे सत्येंद्र कुशवाहा व अभिषेक उर्फ मौनी अपने दो अन्य साथियों के साथ आ गए। यह सभी दंपति को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.