हाथरस, दिसम्बर 22 -- नशे में धुत दो युवक आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट हाथरस। शहर के खातीखाना स्थित शराब के ठेके पर दो युवक नशे में धुत होकर भिड़ गए। कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी दो युवक खातीखाना स्थित शराब के ठेके के पास शराब पी रहे थे। दोनों नशे में धुत हो गए। जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हुई और फिर दोनों में मारपीट हो गई। परिवार की महिलाओं के बीच भी कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने यहां पर आकर दोनों पक्षों के बीच के विवाद को सुलझवाया। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...