फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- यूपी के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब शादी की खुशी में दूल्हे ने शराब पी ली। फिर वरमाला के समय नशे में उसने अपने सारे कपड़े उतार दिए। दूल्हे की इस शर्मनाक हरकत को देख दुल्हन का पारा हाई हो गया। उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन की बात सुनकर वर पक्ष दंग रह गए। दोनों पक्षों में पंचायत के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा लेकिन बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के लौट आई। ये मामला जसराना क्षेत्र का है। यहां के प्रानपुर गांव में कैलाश की बेटी की बारात सोमवार की रात्रि में जनूगढी से आई थी। बारात का धूमधाम से स्वागत हुआ और द्वारचार की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गईं। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान दूल्हा शादी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.