सीतापुर, जनवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर में बाइक लहाराते हुए जा रहे नशे में धुत दबंगों ने सामने से आ रहे मां- बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार मां- बेटा उछलकर दूर जा गिरे। विरोध जताने पर आरोपियों ने मां- बेटी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर सदरपुर पुलिस बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सदरपुर निवासी मैकिन के मुताबिक वह अपने बेटे रिजवान के साथ बाइक से बिसवां जा रहीं थी। वह घर से कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी सामने से बाइक लहराते हुए आ रहे दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सदरपुर बनिगंवा के रामकिशुन व भुसना के अशोक कुमार थे। दोनों नशे में थे। मैकिन के मुताबिक उन्होंने सही से गाड़ह चलाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गालियां देते हुए लात- घूसों से उनकी पिटाई कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.