मेरठ, नवम्बर 23 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार देर रात नंगलाताशी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कई वाहन और दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटना से हड़कंप मच गया था। पांच लोग हादसे में घायल हो गए थे। सुबह ट्रक के केबिन से गांजे की पुड़िया, इंजेक्शन और अन्य नशे का सामान दुकानदारों को मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। शुक्रवार रात बेकाबू ट्रक ने पहले चाऊमीन के ठेले और सड़कें किनारे खड़ी कार, बाइक और तीन दुकानों के बाहर रखे सामानों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद बांसबल्ली की दुकान के गेट में टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया था। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के दौरान पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक फरार हो गए थे। पुलिस ने क्रेन बुलाकर पलटे हुए ट्रक को सीधा कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.