हरिद्वार, मई 2 -- हरिद्वार। नशे में धुत तीन दोस्त कार लेकर हरकी पैड़ी के पास छोटे पुल पर पहुंच गए। आरोप है कि कार सवार ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से दौड़ाया। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है जबकि दो अन्य युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी के मुताबिक गुरुवार की रात को भीमगोड़ा की ओर से कांगड़ा घाट होते हुए एक कार तेज रफ्तार से हरकी पैड़ी के पास पहुंच गई। ऐल्कोमीटर में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुड़गांव निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके अलावा दुष्यंत निवासी गुरुग्राम और रमन निवासी मुजफ्फरनगर का पुलिस एक्ट में चालान किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने इसकी पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.