सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- दोस्तपुर, संवाददाता। शुक्रवार की शाम कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चार पहिया वाहन चालक नशे की हालत में शाहीपुल की तरफ से वाहन लेकर कस्बे में पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक इतनी ज्यादा शराब के नशे में था कि वह गाड़ी को ठीक से नियंत्रित भी नहीं कर पा रहा था। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि चालक की आंखें तक ठीक से नहीं खुल रही थीं और गाड़ी में उसका एक साथी भी मौजूद था, जो खुद भी नशे में था। किसी तरह वाहन ब्लॉक चौराहे से होते हुए अखंड नगर रोड तक पहुंचा। वहीं चालक ने गाड़ी रोक दी और शीशा खोलकर नशे की हालत में ही सो गया, जबकि उसका साथी मौके से गायब हो गया। स्थानीय लोगों ने खड़ी गाड़ी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित घर ...