नई दिल्ली, फरवरी 21 -- दर्दनाक नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार तड़के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने एक युवक को कुचल दिया। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास नजफगढ़ रोड स्थित लाल बत्ती पर खड़े स्कूटी सवार को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार उसे घसीटते हुए आगे बढ़ी और सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे में 25 वर्षीय हेम शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की तिलक नगर थाना टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी मोहित कुमार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक स्कूटी और काले रंग की वर्ना कार बरामद ...