बागपत, अगस्त 13 -- खेकड़ा। शराब के नशे में धुत ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई के लिए उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया। बड़ागांव पुलिस चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल सोमवार शाम नशे में ड्यूटी पर पहुंचा। ड्यूटी पर पहुंचते ही उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी। उन्होंने चौकी प्रभारी से उसकी शिकायत की। चौकी प्रभारी ने उससे जवाब तलबी की तो कांस्टेबल ने उनसे भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने तभी जीडी में तस्करा डलवाते हुए उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि अधिकारियों को भी उसकी हरकत से अवगत करा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.