बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- सिलाव, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के गोला रोड स्थित यूनियन बैंक से नशे में धुत्त बैंककर्मी को गिरफ्तार किया गया है। ग्राहकों ने बताया कि मंगलवार को कैशियर अर्जुन प्रसाद शराब के नशे में ग्राहकों से अभद्रता कर रहे थे। रुपये का लेन-देन भी सही से नहीं कर रहे थे। ग्राहकों ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी गयी। एसआई मनोज कुमार मामले की जांच के लिए बैंक पहुंचे तो कैशियर को अभद्रता से बात करते हुए पकड़ लिया। थाना लाकर जांच की गयी तो शराब के नशे में होने की पुष्टि की गयी। उन्होंने बताया कि उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...