गुड़गांव, जनवरी 1 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। नए साल 2026 के जश्न के बीच गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति की धज्जियां खुद महकमे के एक अधिकारी ने उड़ा दीं। शहर के व्यस्त सेक्टर-4/7 चौक पर एक दरोगा (एएसआई) ने शराब के नशे में अपनी निजी वेन्यू कार से गुड़गांव विधानसभा से विधायक मुकेश शर्मा की पायलट कार (स्कॉर्पियो) को जोरदार टक्कर मार दी। विधायक पीछे अपनी कार में मौजूद थे। टक्कर में पायलट स्कॉर्पियो में सवार एक युवक घायल हो गया। मामले में कार सवार दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी दरोगा बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में चल रहा था। हादसे के वक्त उसके साथ तीन अन्य पुलिसकर्मी भी सवार थे। दरोगा और पायलट कार चालक में बहसबाजी भी हुई। चौक पर लगे नाके पर तैनात एसआई की शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.