लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- भीरा-बिजुआ राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भवानीपुर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। शराब के नशे में धुत गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में लगे एयर बैग खुल गए, जिससे चालक की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद ट्रैक्टर की दोनों गन्ने से भरी ट्रालियां भी हाईवे पर पलट गईं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार कार चालक अवधराम पुत्र दुजई निवासी आवास विकास कॉलोनी लखीमपुर, जो एलआईसी में कार्यरत हैं, गुरुवार सुबह अपनी कार से लखीमपुर से पलिया जा रहे थे। भवानीपुर के पास पहुंचते ही भीरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.