उन्नाव, फरवरी 22 -- औरास। नशे की हालत में शनिवार रात को चारपाई पर लेटते समय औंधे मुंह गिरने से युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरास थाना क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गांव के रहने वाले राजू पुत्र मूलचंद्र गांव के ही निवासी शिशुपाल पुत्र दुलारे के अर्द्ध निर्मित दुकानों में शनिवार देर रात लेटने गया था। ग्रामीण के अनुसार वह अक्सर अर्द्धनिर्मित मकान की दुकानों के पास लेटने जाता था। रात को नशे की हालत में लेटते समय राजू चारपाई पर औंधे मुंह पड़ा था। जिससे उसकी नाक में चोट लग गई। अत्याधिक नशे में होने से वह चारपाई से उठ नहीं सका और रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर मृतक राजू की मां रामप्यारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जा...