लखनऊ, फरवरी 9 -- दोस्त संग शराब पीकर घर लौट युवक ने रविवार रात फांसी लगा ली। रात करीब 11 बजे जब मां खाना देने गई तो युवक को फंदे से लटका देखा। महिला ने परिजनों को बुलाया। युवक को फंदे से उतारकर पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से महिलाबाद निवासी दिलीप परिवार संग विधायक चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर के पास रहते है। पिता ने बताया कि अमन कुमार (30) प्राइवेट जॉब करता था। रविवार रात अमन घर पर शराब पीकर आया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे अमन की मां नीलम खाना देने कमरे में गई। वहां बेटे का पंखे के कुड़े से मच्छरदानी के सहारे लटका देखा तो वह चीख पड़ी। नीलम की चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। अमन को लटका देखकर वह दंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.