भागलपुर, फरवरी 14 -- सबौर। थाना क्षेत्र के कुरपट गांव में शराब पीकर गाड़ी से धक्का देने के बाद मारपीट और गाली-गलौज करने को लेकर कुरपट निवासी कृष्णदेव पंडित ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में गांव के ही तीन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। इस संबंध में सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...