नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नए साल का जश्न मनाने के दौरान राजधानी में बड़ी संख्या में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले सामने आए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लगभग 100 टीमों को तैनात किया गया था। 31 दिसंबर की देर रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुल 857 लोगों का नशे में गाड़ी चलाने के लिए चालान किया गया। यह संख्या वर्ष 2024 में 31 दिसंबर की रात नशे में पकड़े गए लोगों से तीन गुना है। ट्रैफिक डीसीपी शशांक जायसवाल के अनुसार नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस सहित उन प्रमख स्थानों पर बंदोबस्त किए गए थे जहां बड़ी सख्या में लोग आते हैं। कई जगहों पर स्थानीय पुलिस एवं पीसीआर के साथ मिलकर यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की ताकि सड़क हादसे रोके जा सकें। वि...