नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बच्चों द्वारा नशे में गाड़ी चलाने से होने वाले हादसों के लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाए जाने से होने वाले हादसों पर चिंता जाहिर करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने से 'जश्न' नहीं होता है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुइयां की पीठ ने मई 2024 में पुणे में नाबालिग द्वारा लापरवाही से तेज रफ्तार लग्जरी कार चलाने से हुए हादसे में खून के नमूने बदलने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने तीन आरोपियों को जमानत देते हुए यह मौखिक टिप्पणी की है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। जस्टिस नागरत्ना ने इस तरह के हादसों पर दुख जताया और कहा कि 'ऐसे माता-पिता कितने गैर-जिम्मेदार होते हैं जो अपने नाबाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.