मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकडा ब्लॉक चौराहे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब शराब के नशे में धुत एम्बुलेंस चालक कई वाहनों में टक्कर मार दी। गुस्साए वाहन चालकों ने एम्बुलेंस के चालक को पकडकर पिटाई कर दी। उसके बाद वाहन चालकों व अन्य लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया। कुछ देर के लिए मौके पर जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मंगलवार शाम को एक निजी एम्बुलेंस चालक बेगराजपुर मेडिकल कालेज से एक मरीज को मुझेडा गांव छोडकर वापस मेडिकल कालेज जा रहा था। जब वह कूकडा ब्लॉक चौराहे पर पहुंचा तो उसने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। उसके बाद एम्बुलेंस से उसका नियंत्रण बिगड गया और कई वाहनों में उसने टक्कर मारकर अफरा तफरी का माहौल बना दिया। एम्बुलेंस चालक ने वहां से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.