मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शराब के नशे में शुक्रवार की सुबह निजी अस्पताल में हंगामा कर रहे कर्मी अभिनव कुमार को ब्रह्मपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाने पर ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में कर्मी के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। थानेदार सुभाष कुमार मुखिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पूर्व में उसी अस्पताल में कार्यरत था। पैसे लेनदेन के विवाद को लेकर हंगामा कर था। उसे पकड़ कर मामला शांत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.